महिलाओं में माइग्रेन का कारण क्या है?HealthPlanet

Posted on Tue 29th Nov 2022 : 14:00

महिलाएं को इन कारणों से होता है माइग्रेन
(Migraine ) एक ऐसी समस्या है, जो आजकल युवाओं में तेजी से पाई जा रही है. आज के वक्त में तेजी से युवा अलग अलग कारणों के कारण से माइग्रेन जैसी बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं. माइग्रेन में सिर के एक हिस्सा में बेहद दर्द होता है, जिस कारण से मरीज के लिए आंखें खोलना तक मुश्किल हो जाता है. कई रिपोर्ट्स में सामने आया है कि माइग्रेन (Migraine Pain )का असर दिल पर भी होता है. दरअसल जब माइग्रेन का दर्द होता है तो दिल भी तेजी से धड़कना शुरू हो जाता है. माइग्रेन का दर्द 2 से 72 घंटे तक होने के चांस होते हैं. आजकल के समय में माइग्रेन महिलाओं (Causes of Migraine)को अधिक हो रहा है.
माइग्रेन के कारण

महिलाओं में माइग्रेन के कई कारण हो सकते हैं, जैसे अनियमित दिनचर्या, खराब खानपान, तनावपूर्ण जीवन, धूम्रपान, अधिक परफ्यूम यूज करना, कम नींद लेना, अधिक टेंशन लेना, हार्मोनल बदलाव, आंखों पर तेज रोशनी आना, एक्सरसाइज ना करना भी माइग्रेन होने के कारण हो सकते हैं. महिलाओं को माइग्रेन होने का सबसे बड़ा कारण शरीर में एस्ट्रोजन की कमी मानी गई है.
महिलाओं में माइग्रेन के कारण
पीरियड्स

पीरियड्स के दिनों में बॉडी में हार्मोनस के बदलाव होते हैं, जिसकी वजह से माइग्रेन होता है. इतना ही नहीं पीरिय़ड्स शुरू होने के एक दो दिन पहले ही महिलाओं को माइग्रेन का दर्द हो जाता है.
मोनोपॉज

कई आंकड़ों के बताते हैं कि मोनोपॉज से पीड़ित महिलाएं माइग्रेन जैसी समस्याओं से पीड़ित रहती हैं. मोनोपॉज के बाद महिलाओं में एस्ट्रोजन हार्मोंन अनियंत्रित होते हैं, जिसका असर माइग्रेन के रूप में होता है.
नाश्ता

अक्सर महिलाएं अपने घर और ऑफिस के काम में उलझी रहती हैं, जिस कारण से नाश्ता स्किप कर देती हैं. ऐसे में अगर कई दिनों तक नाश्ता स्किन किया जाता है तो माइग्रेन की बीमारी घेर लेती है.
टेंशन

महिलाएं हर बात पर टेंशन अधिक लेती हैं. माना जाता है कि घर परिवार और ऑफिस सभी की टेंशन महिलाओं को रहती है, जिस कारण से वह माइग्रेन से ग्रसित रहती हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info